Get App

पीएम मोदी ने पोंगल पर कहा, काशी-तमिल संगम भारत की परंपराओं का सम्मान करती है

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पोंगल के अवसर पर काशी तमिल संगमम और सौराष्ट्र तमिल संगमम जैसी पहलों के विकास पर अपने विचार साझा किए। अपने आधिकारिक ब्लॉग में उन्होंने कहा कि इन पहलों ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को और मजबूत किया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 1:20 PM
पीएम मोदी ने पोंगल पर कहा, काशी-तमिल संगम भारत की परंपराओं का सम्मान करती है
पीएम मोदी ने पोंगल पर कहा, काशी-तमिल संगम भारत की परंपराओं का सम्मान करती है

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पोंगल के अवसर पर काशी तमिल संगमम और सौराष्ट्र तमिल संगमम जैसी पहलों के विकास पर अपने विचार साझा किए। अपने आधिकारिक ब्लॉग में उन्होंने कहा कि इन पहलों ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को और मजबूत किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान सोमनाथ की अपनी हालिया यात्रा में उन्होंने बताया कि इन पहलों को जनता ने खूब सराहा। उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा, "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान सोमनाथ की अपनी हालिया यात्रा में, मैं उन लोगों से मिला जिन्होंने काशी तमिल संगमम और सौराष्ट्र तमिल संगमम जैसे प्रयासों की सराहना की। आज, पोंगल के विशेष अवसर पर, मैं काशी तमिल संगमम के विकास और इससे 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को और मजबूत करने के बारे में अपने विचार साझा कर रहा हूं।"

अपने आधिकारिक ब्लॉग में उन्होंने कहा, "काशी का तमिल लोगों और संस्कृति से गहरा संबंध है। बाबा विश्वनाथ काशी में निवास करते हैं, जबकि रामेश्वरम तमिलनाडु में स्थित है। तमिलनाडु के तेनकासी को दक्षिण की काशी या दक्षिण काशी के नाम से जाना जाता है। संत कुमारगुरुपरार स्वामीगल ने अपनी आध्यात्मिकता, विद्वत्ता और संस्था निर्माण के माध्यम से काशी और तमिलनाडु के बीच एक अटूट संबंध स्थापित किया।"

महाकवि सुब्रमण्यम भारती का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "तमिलनाडु के महानतम सपूतों में से एक महाकवि सुब्रमण्यम भारती को काशी में बौद्धिक विकास और आध्यात्मिक जागृति का स्थान मिला। यहीं पर उनका राष्ट्रवाद गहरा हुआ, उनकी कविताएं निखरीं और एक स्वतंत्र, एकजुट भारत का उनका सपना स्पष्ट हुआ। ऐसे अनेक उदाहरण हैं जो इस घनिष्ठ संबंध को उजागर करते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें