Subashini Balasubramaniyam Dead: तमिल टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पॉपुलर एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने चेन्नई स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। सोमवार (6 अप्रैल, 2026) को उन्होंने आखिरी सांस ली। खबर है कि परिवार में झगड़े के बाद एक्ट्रेस ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। उन्होंने यह कदम अपने जन्मदिन से कुछ दिन पहले उठाया। बताया जा रहा है कि सुभाषिनी ने चेन्नई में अपने घर पर सुसाइड कर लिया।
वह पॉपुलर तमिल सीरियल 'कायल (Kayal)' में अहम रोल निभाने के लिए जानी जाती थीं। श्रीलंकाई मूल की एक्ट्रेस चेन्नई के अय्यप्पनथंगल में एक अपार्टमेंट में रह रही थीं। इस दुखद घटना से उनके फैंस सदमे में हैं। साथ ही तमिल टीवी इडस्ट्री में मातम छा गया है। उनके कई को-स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जताया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
मूल रूप से श्रीलंका की थीं एक्ट्रेस
सुभाषिनी मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली थीं। वह तमिल मनोरंजन जगत में अपने सपनों को पूरा करने के लिए चेन्नई आ गई थीं। उन्होंने टेलीविजन में अपनी एक अलग जगह बनाने का पक्का इरादा कर लिया था। उन्होंने ऐसे रोल पाने के लिए कड़ी मेहनत की, जिनसे उनकी प्रतिभा सामने आ सके। उनकी यह यात्रा उन तमाम उभरते हुए कलाकारों के संघर्षों को दर्शाती है, जो अवसरों की तलाश में भारत के मनोरंजन केंद्रों में आकर बस जाते हैं।
सुभाषिनी के निधन की खबर से फैंस और इंडस्ट्री दोनों सदमे में हैं। उन्हें टीवी सीरियल कायल से दर्शकों के बीच काफी पहचान मिली थी। उन्होंने 2012 में फिल्म 'इनी अवन' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। सुभाषिनी ने कई शॉर्ट फिल्मों और सोशल अवेयरनेस वीडियो में भी काम किया था।
सुभाषिनी चेन्नई के अय्यप्पनथंगल में एक अपार्टमेंट में रहती थीं। उन्होंने इसी अपार्टमेंट में सुसाइड कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। अभी आगे की जांच चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की अपने पति से वीडियो कॉल पर बहस हुई थी। अधिकारियों ने इशारा किया है कि शायद उन्होंने मानसिक परेशानी के कारण यह कदम उठाया होगा।
सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम अपने जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनका जन्मदिन 12 अप्रैल को मनाया जाना था। इसके अलावा, इसी महीने 21 अप्रैल को उनकी दूसरी शादी की सालगिरह भी आ रही थी। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 400,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स थे।