Get App

'महिलाएं सिर्फ पति के साथ सोने के लिए होती हैं'; शर्मनाक बयान की वजह से विवादों में घिरे केरल CPM नेता

Kerala local body elections 2025: हाल में समाप्त हुए केरल के निकाय चुनाव में पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के नेता सेइथलावी मजीद ने कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बवाल मच गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 4:22 PM
'महिलाएं सिर्फ पति के साथ सोने के लिए होती हैं'; शर्मनाक बयान की वजह से विवादों में घिरे केरल CPM नेता
Kerala local body elections 2025: केरल स्थानीय निकाय चुनाव के बाद CPI के नेता अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर गए हैं

Kerala local body elections 2025: केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के नेता सेइथलावी मजीद निकाय चुनाव नतीजों को लेकर की गई अपनी कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों की वजह से विवादों में घिर गए हैं। हाल में समाप्त हुए निकाय चुनाव में पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए मजीद ने कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस बीच, विपक्षी गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के घटक इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के नेता शिहाबुद्दीन ने कथित तौर पर धमकियां दी हैं। 

दोनों के भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इसके बाद इंटरनेट यूजर्स ने इनपर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक वीडियो में मजीद ने एक गाड़ी के ऊपर खड़े होकर उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कथित तौर पर आईयूएमएल पर महिलाओं का इस्तेमाल करके उन्हें हराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि शादी करके परिवारों में आने वाली महिलाओं को वोट के लिए अजनबियों के सामने नहीं लाया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि उन्हें राजनीतिक रूप से हराने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, "महिलाएं सिर्फ अपने पतियों के साथ रहने या सोने के लिए होती हैं।"

NDTV के मुताबिक, CPM नेता ने कहा, "हमारे घर में भी शादीशुदा महिलाएं हैं... लेकिन उन्हें वोट जीतने के लिए दिखाने के लिए नहीं। उन्हें घर पर बैठने दो... महिलाओं से शादी सोने और बच्चे पैदा करने के लिए की जाती है।" उन्होंने आगे कहा, "इसीलिए परिवार पारंपरिक रूप से शादी तय करते समय वंश और पृष्ठभूमि की जांच करते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें