Get App

15 हजार लोगों को मारने का था प्लान...मुंबई को दहलाने की साजिश! जहरीले कैप्सूल बांट रहे शख्स का था खौफनाक इरादा

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी जिन कैप्सूलों को लोगों में बांट रहा था, उनमें ज़िंक फॉस्फाइड मिला था। यह एक बेहद जहरीला पदार्थ है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चूहे मारने की दवा के रूप में किया जाता है। मुंबई पुलिस ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता की वजह से एक बड़ी घटना होने से बच गई।

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 28, 2026 पर 2:58 PM
15 हजार लोगों को मारने का था प्लान...मुंबई को दहलाने की साजिश! जहरीले कैप्सूल बांट रहे शख्स का था खौफनाक इरादा
जहरीले कैप्सूल बांटने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति ने खतरनाक खुलासा किया है।

मुंबई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान जहरीले कैप्सूल बांटने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति ने खतरनाक खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि, उसका इरादा बड़ी संख्या में लोगों को नुकसान पहुंचाने का था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उसने दावा किया कि वह करीब 15 हजार लोगों की जान लेना चाहता था। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब मुंबई पुलिस ने मुहर्रम के जुलूस को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया कि बांटे जा रहे कैप्सूल में ज़िंक फॉस्फाइड नाम का बेहद जहरीला पदार्थ मिला था, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चूहे मारने की दवा के रूप में किया जाता है।

मुंबई को दहलाने की साजिश!

मुंबई के बायकुला इलाके में मुहर्रम के जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को लोगों के बीच कैप्सूल बांटते हुए देखा। पुलिस ने तुरंत उसे रोककर कैप्सूल जब्त कर लिए और जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त जयंत मीणा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह कैप्सूल को दर्द की दवा बताकर लोगों में बांट रहा था। उसका मकसद बड़ी संख्या में लोगों को नुकसान पहुंचाना था।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें