Kuno National Park: मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता 'ज्वाला' ने सोमवार (9 मार्च) को पांच शावकों को जन्म दिया। इससे देश में चीतों की कुल आबादी 53 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार (9 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी दी। कुछ दिन पहले ही एक अन्य चीता 'गामिनी' ने इसी पार्क में चार बच्चों को जन्म दिया था। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि पशु डॉक्टरों, क्षेत्रीय कर्मियों और इसमें शामिल सभी लोगों की समर्पित कोशिशों, हुनर और प्रतिबद्धता को दिखाती है।
