आगरा के चार दोस्तों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनकी लद्दाख की यात्रा उन्हें क्या रंग दिखाएगी। चीन सीमा के पास पैंगांग झील के पास से ये दोस्त लापता हो गए और परिवार को इनकी कोई खैर-खबर नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी, जिसने तुरंत लद्दाख पुलिस से संपर्क किया। इन सभी की मुस्तैदी से चारों को लद्दाख के पास एक झोंपड़ी से सही-सलामत बरामद कर लिया गया। लेकिन इस बीच इन चारों के साथ जो बीता, वो किसी के भी रोंगटे खड़ करने वाला है।
