Get App

Lalit Modi: ललित मोदी ने भारत सरकार से मांगी माफी, 'भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े' वाले वीडियो पर विवाद के बाद लिया यू-टर्न

Lalit Modi Apologises: ललित मोदी की माफी विजय माल्या के साथ वायरल वीडियो के बाद आई है। उस वीडियो में मोदी खुद को और माल्या को मजाकिया लहजे में 'भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े' कहते सुनाई दे रहे है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 1:10 PM
Lalit Modi: ललित मोदी ने भारत सरकार से मांगी माफी, 'भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े' वाले वीडियो पर विवाद के बाद लिया यू-टर्न
पूरा विवाद पिछले हफ्ते शुरू हुआ जब विजय माल्या के जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो सामने आया

Lalit Modi: सोशल मीडिया पर विजय माल्या के साथ खुद को 'भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े' बताकर सुर्खियां बटोरने वाले ललित मोदी अब बैकफुट पर या गए है। वीडियो वायरल होने और चौतरफा आलोचना के बाद, आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ने सोमवार को भारत सरकार से 'बिना शर्त माफी' मांग ली है। उन्होंने सफाई दी कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और उनका इरादा भारतीय संस्थानों का अपमान करना कभी नहीं था।

एक वीडियो से शुरू हुआ पूरा मामला

पूरा विवाद पिछले हफ्ते शुरू हुआ जब विजय माल्या के जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो सामने आया। ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की जिसमें वे माल्या के साथ नजर आ रहे है। वीडियो में मोदी खुद को और माल्या को मजाकिया लहजे में 'भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े' (Two biggest fugitives of India) कहते सुनाई दे रहे है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा था, 'चलो भारत में इंटरनेट को फिर से हिला देते हैं। जन्मदिन मुबारक मेरे दोस्त विजय माल्या। लव यू।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें