LPG Price Today: दिल्ली में गैस सिलेंडर के ताजा दाम जारी, यहां जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के नए रेट

LPG Price Today: देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच LPG गैस सिलेंडर के दाम भी आम लोगों की चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

अपडेटेड May 16, 2026 पर 8:33 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली में गैस सिलेंडर के ताजा दाम जारी, यहां जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के नए रेट

LPG Price Today: देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच LPG गैस सिलेंडर के दाम भी आम लोगों की चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

राजधानी दिल्ली में शनिवार, 16 मई को घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों को कुछ राहत जरूर मिली है। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3071.50 रुपये पहुंच गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबार चलाने वाले व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि गैस के बढ़ते दाम सीधे उनके खर्च और मुनाफे पर असर डाल रहे हैं। कई कारोबारियों का कहना है कि लगातार महंगे होते कमर्शियल सिलेंडर से कारोबार चलाना पहले की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है।

मार्च 2026 में घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) सिलेंडर की कीमतों में देश भर में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद से कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया।


भारत के मेट्रो शहरों और राज्य की राजधानियों में आज के LPG सिलेंडर के दाम

शहर घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम)
नई दिल्ली ₹913.00 (0.00) ₹3,071.50 (+993.00)
कोलकाता ₹939.00 (0.00) ₹3,202.00 (+994.00)
मुंबई ₹912.50 (0.00) ₹3,024.00 (+993.00)
चेन्नई ₹928.50 (0.00) ₹3,237.00 (+990.50)
गुरुग्राम ₹921.50 (0.00) ₹3,088.00 (+993.00)
नोएडा ₹910.50 (0.00) ₹3,071.50 (+993.00)
बेंगलुरु ₹915.50 (0.00) ₹3,152.00 (+991.00)
भुवनेश्वर ₹939.00 (0.00) ₹3,238.00 (+993.50)
चंडीगढ़ ₹922.50 (0.00) ₹3,092.50 (+993.00)
हैदराबाद ₹965.00 (0.00) ₹3,315.00 (+994.00)
जयपुर ₹916.50 (0.00) ₹3,099.00 (+993.00)
लखनऊ ₹950.50 (0.00) ₹3,194.00 (+993.00)
पटना ₹1,002.50 (0.00) ₹3,346.50 (+993.50)
तिरुवनंतपुरम ₹922.00 (0.00) ₹3,106.00 (+993.00)

भारत में राज्यवार LPG गैस सिलेंडर के दाम

राज्य घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम)
अंडमान और निकोबार ₹989.00 (0.00) ₹3,490.00 (+993.50)
आंध्र प्रदेश ₹937.50 (0.00) ₹3,251.50 (+993.50)
अरुणाचल प्रदेश ₹978.50 (0.00) ₹3,324.00 (+994.00)
असम ₹962.00 (0.00) ₹3,293.00 (+994.00)
बिहार ₹1,002.50 (0.00) ₹3,346.50 (+993.50)
चंडीगढ़ ₹922.50 (0.00) ₹3,092.50 (+993.00)
छत्तीसगढ़ ₹984.00 (0.00) ₹3,294.50 (+993.50)
दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव ₹927.50 (0.00) ₹3,055.50 (+993.00)
दिल्ली ₹913.00 (0.00) ₹3,071.50 (+993.00)
गोवा ₹927.00 (0.00) ₹3,149.00 (+998.00)
गुजरात ₹920.50 (0.00) ₹3,131.00 (+993.00)
हरियाणा ₹914.50 (0.00) ₹3,073.50 (+993.00)
हिमाचल प्रदेश ₹958.50 (0.00) ₹3,182.50 (+993.00)
जम्मू-कश्मीर ₹964.50 (0.00) ₹3,213.00 (+993.00)
झारखंड ₹970.50 (0.00) ₹3,250.50 (+994.00)
कर्नाटक ₹915.50 (0.00) ₹3,152.00 (+991.00)
केरल ₹922.00 (0.00) ₹3,106.00 (+993.00)
मध्य प्रदेश ₹918.50 (0.00) ₹3,074.50 (+993.00)
महाराष्ट्र ₹912.50 (0.00) ₹3,024.00 (+993.00)
मणिपुर ₹1,064.50 (0.00) ₹3,545.00 (+994.00)
मेघालय ₹980.00 (0.00) ₹3,323.50 (+994.00)
मिजोरम ₹1,065.00 (0.00) ₹3,544.50 (+993.50)
नागालैंड ₹932.00 (0.00) ₹3,176.00 (+994.00)
ओडिशा ₹939.00 (0.00) ₹3,238.00 (+993.50)
पुडुचेरी ₹925.00 (0.00) ₹3,236.00 (+991.00)
पंजाब ₹954.00 (0.00) ₹3,178.50 (+993.00)
राजस्थान ₹916.50 (0.00) ₹3,099.00 (+993.00)
सिक्किम ₹1,065.50 (0.00) ₹3,577.50 (+993.50)
तमिलनाडु ₹928.50 (0.00) ₹3,237.00 (+990.50)
तेलंगाना ₹965.00 (0.00) ₹3,315.00 (+994.00)
त्रिपुरा ₹1,073.50 (0.00) ₹3,559.00 (+994.00)
उत्तर प्रदेश ₹950.50 (0.00) ₹3,194.00 (+993.00)
उत्तराखंड ₹932.00 (0.00) ₹3,124.00 (+993.00)
पश्चिम बंगाल ₹939.00 (0.00) ₹3,202.00 (+994.00)

पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन घरेलू सिलेंडर में राहत

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी किए जाने के बाद आम लोगों की जेब पर असर पड़ना शुरू हो गया है। हालांकि, इस बीच घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई नई वृद्धि नहीं की गई है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने घरेलू सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर रखे हैं। बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बड़ा बदलाव 7 मार्च को हुआ था, जब प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

कमर्शियल सिलेंडर के क्यों बढ़े दाम?

तेल कंपनियों ने 16 मई 2026 को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये तक की भारी बढ़ोतरी की। इसके साथ ही 5 किलो वाले FTL सिलेंडर के दाम में भी 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने का सबसे ज्यादा असर होटल, ढाबा, कैटरिंग और फूड बिजनेस से जुड़े लोगों पर पड़ रहा है।

वैश्विक संकट का असर भारतीय बाजार पर

विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब भारत के ऊर्जा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। कच्चा तेल महंगा होने से पेट्रोलियम कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। फिलहाल सरकार और तेल कंपनियां घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश कर रही हैं, ताकि आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। हालांकि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले दिनों में LPG गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में लौटेगा भीषण गर्मी का कहर, कई दिनों तक 40°C से ऊपर रहेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।