Get App

LPG Price Today: दिल्ली में गैस सिलेंडर के ताजा दाम जारी, यहां जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के नए रेट

LPG Price Today: देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच LPG गैस सिलेंडर के दाम भी आम लोगों की चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 16, 2026 पर 8:33 AM
LPG Price Today: दिल्ली में गैस सिलेंडर के ताजा दाम जारी, यहां जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के नए रेट
दिल्ली में गैस सिलेंडर के ताजा दाम जारी, यहां जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के नए रेट

LPG Price Today: देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच LPG गैस सिलेंडर के दाम भी आम लोगों की चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

राजधानी दिल्ली में शनिवार, 16 मई को घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों को कुछ राहत जरूर मिली है। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3071.50 रुपये पहुंच गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबार चलाने वाले व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि गैस के बढ़ते दाम सीधे उनके खर्च और मुनाफे पर असर डाल रहे हैं। कई कारोबारियों का कहना है कि लगातार महंगे होते कमर्शियल सिलेंडर से कारोबार चलाना पहले की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है।

मार्च 2026 में घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) सिलेंडर की कीमतों में देश भर में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद से कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया।

भारत के मेट्रो शहरों और राज्य की राजधानियों में आज के LPG सिलेंडर के दाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें