Get App

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो शूटर्स की हत्या...अमेरिका में हुआ गैंगवार, सामने आई ये बड़ी जानकारी

Lawrence Bishnoi Gang : हालांकि, अमेरिकी कानून एजेंसियों ने अभी तक मारे गए लोगों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की है। वहीं, भारतीय खुफिया एजेंसियां इस पूरे मामले को लॉरेंस बिश्नोई के इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क से जोड़कर देख रही हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 3:53 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो शूटर्स की हत्या...अमेरिका में हुआ गैंगवार, सामने आई ये बड़ी जानकारी
अमेरिका में इंडियन गैंगस्टर की गैंगवार की बड़ी वारदात सामने आई है।

अमेरिका में इंडियन गैंगस्टर की गैंगवार की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, इस गैंगवार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो गैंगस्टरों की मौत का दावा किया गया है। ये हमला लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विरोधी गैंग्स ने अंजाम दिया है। सूत्रों के अनुसार, मारे गए दोनों लोग लॉरेंस बिश्नोई के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े थे और अमेरिका में रहकर आपराधिक गतिविधियों को चला रहे थे। घटना के बाद सोशल मीडिया और अंडरवर्ल्ड से जुड़े कुछ नेटवर्क्स पर विरोधी गैंग्स ने इस दोहरे हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने के दावे भी किए हैं।

हालांकि, अमेरिकी कानून एजेंसियों ने अभी तक मारे गए लोगों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की है। वहीं, भारतीय खुफिया एजेंसियां इस पूरे मामले को लॉरेंस बिश्नोई के इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क से जोड़कर देख रही हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

अमेरिकी एजेंसियां कर रही हैं जांच 

अमेरिकी एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गैंगवार भारत से बाहर सक्रिय भारतीय गैंग्स के बीच बढ़ते टकराव का संकेत देता है। पिछले कुछ सालों में कनाडा, अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की चिंता भी बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के बाद अमेरिका में सक्रिय भारतीय गैंग्स के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय और अमेरिकी एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ पूरे आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी हुई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें