Get App

Bank of Baroda Q1 Results: प्रॉफिट 72% गिरकर 1278 करोड़ रुपये, एनएमसी सेटलमेंट का असर

Bank of Baroda Q1 Results: जून तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का प्रॉफिट 72 फीसदी गिरकर 1,278 करोड़ रुपये रहा। बैंक को एक साल पहले की जून तिमाही में 4,541 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। हालांकि, जून तिमाही में बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 9.5 फीसदी बढ़कर 12,524 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 24, 2026 पर 6:44 PM
Bank of Baroda Q1 Results: प्रॉफिट 72% गिरकर 1278 करोड़ रुपये, एनएमसी सेटलमेंट का असर
BoB का शेयर 24 जुलाई को 1.27 चढ़कर 246.25 रुपये पर बंद हुआ।

Bank of Baroda Q1 Results: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 24 जुलाई को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान बैंक का प्रॉफिट 72 फीसदी गिरकर 1,278 करोड़ रुपये रहा। इसकी बड़ी वजह यूएई की एनएमसी हेल्थ के ज्वाइंट एडमिनिस्ट्रेटर्स के साथ बैंक का कोर्ट के बाहर करीब 5,700 करोड़ रुपये का सेटलमेंट है।

नेट इंटरेस्ट इनकम 10 फीसदी बढ़कर 12524 करोड़

Bank of Baorda (BoB) को एक साल पहले की जून तिमाही में 4,541 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। जून तिमाही में बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 9.5 फीसदी बढ़कर 12,524 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 11,435 करोड़ रुपये था। जून तिमाही में बैंक के नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NNPA) में हल्की कमी आई।

जून तिमाही में नेट NPA और ग्रॉस एनपीए में गिरावट  

सब समाचार

+ और भी पढ़ें