Get App

EPFO की नई सुविधा: अब वॉट्सऐप पर चेक कर सकते हैं PF बैलेंस और पासबुक, जानें पूरा प्रोसेस

EPFO ने PF खाताधारकों के लिए नई WhatsApp सुविधा शुरू की है। अब घर बैठे PF बैलेंस, पासबुक और पांच ट्रांजैक्शन देख सकेंगे। वहीं, ₹1,000 तक जमा पात्र निष्क्रिय खातों का पैसा भी ऑटोमैटिक सेटल होगा। जानिए पूरी डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 8:25 PM
EPFO की नई सुविधा: अब वॉट्सऐप पर चेक कर सकते हैं PF बैलेंस और पासबुक, जानें पूरा प्रोसेस
EPFO की नई WhatsApp सर्विस का इस्तेमाल करना काफी आसान है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों के लिए नई सुविधाएं शुरू की हैं। अब खाताधारक वॉट्सऐप के जरिए अपना PF बैलेंस, पासबुक और पिछले पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इससे PF से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी के लिए EPFO ऑफिस जाने की जरूरत कम होगी।

इसके अलावा, ₹1,000 तक की रकम वाले कुछ निष्क्रिय PF खातों का पैसा भी अपने आप सेटल किया जाएगा। आइए जानते हैं WhatsApp पर PF बैलेंस चेक करने का तरीका।

WhatsApp पर PF बैलेंस कैसे चेक करें?

EPFO की नई WhatsApp सर्विस का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए आपको किसी वेबसाइट पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने मोबाइल से ही PF खाते की जानकारी हासिल कर सकते हैं। PF बैलेंस चेक करने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें