अंतरिक्ष की दुनिया में पाकिस्तान के लिए एक नई शुरुआत होने जा रही है। देश के एक पायलट को चीन के अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना गया है। यह पहली बार होगा जब चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम (Manned Space Programme) में किसी दूसरे देश का अंतरिक्ष यात्री शामिल होगा। इस खबर के बाद दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग चर्चा में है।
