एशियाई शेयर बाजारों में 24 नवंबर यानी मंगलवार को जबर्दस्त तेजी दिखी। इसमें सोमवार को अमेरिकी बाजारों में आई बड़ी तेजी का हाथ है। हालांकि, भारतीय शेयर बाजार आज गुरुनानक जयंती के मौके पर बंद हैं। पिछले सप्ताह की भारी बिकवाली के बाद सेमीकंडक्टर और टेक्नोलॉजी शेयरों में खरीदारी लौटने से 23 नवंबर को अमेरिकी बाजार में शानदार रिकवरी दिखी। इसका असर 24 नवंबर को एशियाई शेयर बाजारों पर पड़ा।
