Get App

Daily Voice : सेजवन के समित वर्तक को इन 5 सेक्टरों में दिख रहे कमाई के शानदार मौके, बताई ये वजह

Daily Voice : सेजवन के समित वर्तक के मुताबिक फाइनेंशियल शयरों के भाव अब अच्छे स्तरों पर आ गए हैं। दिग्गज फाइनेंशियल कंपनियां कई वर्षों के अपने सबसे निचले 'प्राइस-टू-बुक मल्टीपल' पर मिल रही हैं। इनमें निवेश करने वालों को अगले दो-तीन सालों में अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। अगर सरकार भी बाजार का सेंटिमेंट सुधारने में मदद करती है तो कंपनियों की कमाई उम्मीद से कहीं बेहतर हो सकती है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 24, 2026 पर 10:00 AM
Daily Voice : सेजवन के समित वर्तक को इन 5 सेक्टरों में दिख रहे कमाई के शानदार मौके, बताई ये वजह
Daily Voice : समित वर्तक ने कहा कि बाजार में गिरावट का इस्तेमाल ऐसी कंपनियों को उचित वैल्यूएशन पर जोड़ने के लिए करें जिनकी कमाई में 20 प्रतिशत से ज़्यादा की ग्रोथ हो रही हो

Daily Voice : सेजवन इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (SageOne Investment Managers) के संस्थापक और सीआईओ, समित वर्तक ने ऐसे पांच सेक्टरों की पहचान की है, जिनमें ग्रोथ और आकर्षक वैल्यूएशन का बेहतरीन मेल देखने को मिल रहा है। इनमें आयात पर निर्भरता घटाने वाले, निर्यात बढ़ाने वाले और मजबूत अर्निंग मोमेंटम वाले डोमेस्टिक साइक्लिकल सेक्टर शामिल हैं। मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इनके अलावा, स्मॉल-कैप सेगमेंट में एक्सपोर्ट फोकस्ड डिफेंस कंपनियों और कुछ चुनिंदा फाइनेंशियल स्टॉक भी ग्रोथ और वैल्यूएशन का एक आकर्षक मिश्रण पेश करते हैं। उनके मुताबिक फाइनेंशियल स्टॉक अभी आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहे हैं और बड़ी फाइनेंशियल कंपनियां कई सालों के अपने सबसे निचले 'प्राइस-टू-बुक मल्टीपल'पर उपलब्ध हैं।

हालांकि,बाजार के कुछ हिस्सों में अभी भी काफी ओवरवैल्यूएशन देखने को मिल रहा है। लार्ज-कैप और मिड-कैप सेगमेंट में डिफेंस,पावर इक्विपमेंट और पावर एंसिलरी सेक्टर के कई शेयर अपनी अर्निंग के 80-90 गुना पर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि इनकी अर्निंग ग्रोथ रेट केवल 20-25 प्रतिशत ही है।

बाजार में तेजी की संभावना कायम, शॉर्ट टर्म में उठा-पटक संभव

बाजार की चाल पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि बाजार की शॉर्ट टर्म चाल का अनुमान लगाना असंभव है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि बाजार अपने निचले स्तरों पर आ गया है। लेकिन बाजार के सेंटीमेंट और फंडामेंटल्स को अलग-अलग करके देखने की जरूरत है। पिछले दो सालों में जो भी परेशानी दिखी वह मुख्य रूप से बाजार के सेंटीमेंट से जुड़ी थी। युद्ध, तेल की ऊंची कीमतें, अमेरिकी टैरिफ,रुपये की कमजोरी, FII की बिकवाली और इसके अलावा लीवरेज्ड पोजीशन (उधार लेकर बनाई गई पोजीशन) से हुई मजबूरन बिकवाली बाजार की परेशानी की वजह रहीं। लेकिन जमीनी हकीकत,बाजार के टिकर से कहीं बेहतर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें