Auto Sales :ऑटो सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। त्योहारी सीजन के दौरान ऑटो सेक्टर में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज हुई है। धनतेरस और दिवाली पर अब तक की सबसे बड़ी फेस्टिव बिक्री रही है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के मुताबिक 2026 के 42 दिनों के त्योहारी सीजन में जबरदस्त रौनक रही है। इस दौरान रिटेल बिक्री 2.21 फीसदी बढ़कर ऑल टाइम हाई पर रही है। कुल वाहन रिटेल बिक्री 55 लाख यूनिट्स के पार जाती दिखी है। एक कैलेंडर ईयर में हुई बिक्री 3 करोड़ यूनिट के माइल स्टोन के करीब आ गई है। ऑटो बिक्री में रफ्तार का आलम यह है कि इसमें 2 साल में 24% का उछाल देखने को मिला है।
