Technical View : 17% की तेजी के बाद बाजार में पहली बार दिखी प्रॉफिट बुकिंग, क्या बदल गई बाजार की चाल?

Technical View: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी मनोवैज्ञानिक रूप से अहम 25,000 के स्तर के ऊपर बना रहता है तब तक 26,000 के रेजिस्टेंस की ओर एक उछाल आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि 25,000 का लेवल शुक्रवार के ब्रेकआउट से पहले हाल के कंसोलिडेशन फेज के दौरान एक मजबूत सपोर्ट के रूप में काम कर रहा था

अपडेटेड Nov 24, 2026 पर 11:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nifty View : SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह के अनुसार, 62,000–61,900 का 9-डे EMA जोन बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है

Technical View : अक्टूबर के निचले स्तरों से लगभग लगातार 17 प्रतिशत की तेजी के बाद,निफ्टी में पहली बार बड़ी मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) देखने को मिली। 23 नवंबर को मंथली F&O एक्सपायरी वाले दिन निफ्टी में 450 अंकों की गिरावट आई। हालांकि यह गिरावट काफी हद तक उम्मीद के मुताबिक ही थी, लेकिन बाजार की नजर अब अगले ट्रेडिंग सेशन या दिसंबर सीरीज के पहले सेशन में आने वाली की फॉलो-थ्रू सेलिंग पर होगी । इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि क्या कल आई बिकवाली किसी संभावित ट्रेंड रिवर्सल (रुझान में बदलाव) का संकेत है।

निफ्टी व्यू

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी मनोवैज्ञानिक रूप से अहम 25,000 के स्तर के ऊपर बना रहता है तब तक 26,000 के रेजिस्टेंस की ओर एक उछाल आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि 25,000 का लेवल शुक्रवार के ब्रेकआउट से पहले हाल के कंसोलिडेशन फेज के दौरान एक मजबूत सपोर्ट के रूप में काम कर रहा था। अगर इंडेक्स लगातार इस स्तर के पार बना रहता है तो यह एक नया रिकॉर्ड हाई बनाने का रास्ता खोल सकता है। दूसरी और 25,000 के स्तर से नीचे जाने पर बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है।


इसके अलावा 50-डे EMA,200-डे EMA के ऊपर जाने की कगार पर है,जो 'गोल्डन क्रॉसओवर'की संभावना का संकेत है। इसे आमतौर पर एक 'बुलिश' संकेत माना जाता है और यह लंबी अवधि के अपट्रेंड की शुरुआत का संकेत हो सकता है। कुल मिलाकर, इंडेक्स अपने सभी अहम मूविंग एवरेज के काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है।

निफ्टी कल 25,900 के ऊपर खुला और 26,000 के स्तर के करीब पहुंच गया, लेकिन ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं सका। जल्द ही इंडेक्स की तेज गिरावट आई और जैसे-जैसे सेशन आगे बढ़ा,बिकवाली का दबाव बढ़ता गया। इसके चतले निफ्टी 25,344 के इंट्राडे लो तक आ गया और अंत में 25,350 पर बंद हुआ। इसमें 451 अंक यानी 1.75 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। 8 जुलाई के बाद से यह निफ्टी में आई एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी।

निफ्टी में अपने इंट्राडे हाई से 643 अंकों की गिरावट आई और डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनी। इस प्राइस एक्शन के कारण एक 'बेयरिश एंगल्फिंग' कैंडलस्टिक पैटर्न बना जो शॉर्ट-टर्म ट्रेंड में संभावित बदलाव का संकेत है। इस तेज गिरावट में 'बेयरिश डार्क क्लाउड कवर' पैटर्न के संकेत भी दिखाई दिए।

हालांकि,लगातार गिरावट के दबाव की पुष्टि इस बात पर निर्भर करेगी कि अगले ट्रेडिंग सत्र में भी कमजोरी बनी रहती है या नहीं।

उधर डेली RSI और स्टोकेस्टिक, दोनों इंडिकेटर्स में बेयरिश क्रॉसओवर देखने को मिला है। इससे संकेत मिलता है कि निकट भविष्य में तेजी की रफ्तार धीमी रह सकती है और इंडेक्स एक कंसोलिडेशन के दौर में प्रवेश कर सकता है।

निफ्टी के लिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड एक शानदार तेजी के बाद अब नीचे की ओर रुख कर रहा है। अभी देखने को मिल रहा यह करेक्शन कुछ समय के लिए ही हो सकता है और उम्मीद है कि बाजार निचले स्तरों से फिर से वापसी करेगा। उनके अनुसार निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 25,000 के स्तर के आसपास है,जबकि किसी भी मजबूत वापसी को 26,000 के स्तर के आसपास कड़े रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

क्या कहते हैं वीकली ऑप्शंस के आंकड़े?

वीकली ऑप्शंस डेटा से पता चलता है कि 25,500 और 25,800 की स्ट्राइक,जहां सबसे ज़्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट है,तत्काल रेजिस्टेंस लेवल का काम कर सकती हैं। दूसरी ओर 25,000 की स्ट्राइक,जहां सबसे ज़्यादा पुट ओपन इंटरेस्ट है,निफ्टी के लिए एक अहम सपोर्ट बेस का काम कर सकती है।

इंडिया VIX में उछाल

बाजार के डर का पैमाना माने जाने वाले 'इंडिया VIX' में कल उछाल आया। यह 18.65 के स्तर तक पहुंचा और अंत में 2.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17.70 पर बंद हुआ। यह अपने सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना रहा,जो बाजार में बढ़ती सतर्कता का संकेत है। बाजार में तेजड़ियों के लिए वोलैटिलिटी को फिर से एक फेवरेबल पोजीशन में लाने के लिए,इंडिया VIX का 14 के स्तर से नीचे आना जरूरी होगा।

बैंक निफ्टी व्यू

65,193 के ऑल-टाइम हाई को छूने के बाद बैंकिंग इंडेक्स में भी भारी मुनाफावसूली देखने को मिली। यह अपने हाई से 2,600 अंकों से अधिक नीचे आ गया है। बैंकिंग इंडेक्स कल 2,050 अंक या 3.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,585 पर बंद हुआ। बड़ी बात यह है कि बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक 'बेयरिश एनगल्फिंग' कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है,जो मौजूदा अपट्रेंड में ठहराव का संकेत है। इसके अलावा, डेली RSI में एक 'बेयरिश क्रॉसओवर' देखा गया है और यह अभी 67 के स्तर पर है,जो बताता है कि निकट अवधि में बुलिश मोमेंटम कम हो रहा है।

आने वाले सत्रों में भी अगर लगातार बिकवाली देखने को मिलती है,तो इससे बड़ा ट्रेंड बदल सकता है। हालांकि, अन्य सहायक टेक्निकल फैक्टर्स की मौजूदगी को देखते हुए, ऐसा होने की संभावना कम है। बाजार का बड़ा ढांचा मजबूत बना हुआ है। बैंक निफ्टी अपने सभी अहम मूविंग एवरेज के काफी ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के आसपास स्थिर बनी हुई हैं।

बैंक निफ्टी के लिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह के अनुसार, 62,000–61,900 का 9-डे EMA जोन बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। अगर इंडेक्स 61,900 के स्तर को तोड़कर नीचे चला जाता है तो इसमें और कमजोरी आ सकती है और यह 61,400 के स्तर तक गिर सकता है।

ऊपर की तरफ,63,000–63,100 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया का काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर भाव 63,100 के ऊपर टिके रहते हैं,तो इससे बुलिश मोमेंटम फिर से लौट सकता है और हाई लेवल्स को दोबारा टेस्ट करने के रास्ते खुल सकते हैं।

 

Daily Voice : सेजवन के समित वर्तक को इन 5 सेक्टरों में दिख रहे कमाई के शानदार मौके, बताई ये वजह

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।