Get App

MCX Q2 Results: कमोडिटी एक्सचेंज का मुनाफा 130% बढ़ा, शेयरों पर रहेगी नजर

MCX Q2 Results: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 130% बढ़कर ₹455 करोड़ पहुंचा। रेवेन्यू भी करीब दोगुना हो गया। ब्रोकरेज ने शेयर में आगे तेजी की संभावना जताई। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 10:35 PM
MCX Q2 Results: कमोडिटी एक्सचेंज का मुनाफा 130% बढ़ा, शेयरों पर रहेगी नजर
SBI Securities ने MCX के लिए ₹3,633 का टारगेट प्राइस दिया है।

MCX Q2 Results: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर दोगुने से ज्यादा बढ़ गया। वहीं, रेवेन्यू और EBITDA में भी जोरदार उछाल देखने को मिला।

मुनाफा ₹455 करोड़, रेवेन्यू ₹800 करोड़ के करीब

MCX का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 130% बढ़कर ₹454.57 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹197.47 करोड़ था।

इस दौरान रेवेन्यू भी ₹374.23 करोड़ से बढ़कर ₹799.66 करोड़ हो गया। EBITDA में भी तेजी रही। यह पिछले साल के ₹243.63 करोड़ से बढ़कर ₹611.24 करोड़ पहुंच गया। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी 65.1% से बढ़कर 76.4% हो गया। यानी रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा ऑपरेटिंग कमाई में बदल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें