Stocks to Watch: बुधवार 4 नवंबर को कई कंपनियों के शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे। NSE, Bata India और Chambal Fertilisers समेत 12 कंपनियों ने तिमाही रिजल्ट समेत अहम बिजनेस अपडेट दिए हैं। ऐसे में इन शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।

Stocks to Watch: बुधवार 4 नवंबर को कई कंपनियों के शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे। NSE, Bata India और Chambal Fertilisers समेत 12 कंपनियों ने तिमाही रिजल्ट समेत अहम बिजनेस अपडेट दिए हैं। ऐसे में इन शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
1. National Stock Exchange
स्टॉक एक्सचेंज कंपनी National Stock Exchange (NSE) का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले 17.4% घटकर ₹2,575.9 करोड़ रह गया। जून तिमाही में यह ₹3,120.1 करोड़ था। रेवेन्यू 10.8% घटकर ₹4,066.8 करोड़ रहा। EBITDA 13.3% गिरकर ₹3,079 करोड़ पहुंच गया। EBITDA मार्जिन 77.86% से घटकर 75.7% रह गया।
2. Bata India
फुटवियर कंपनी Bata India का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 28.6% बढ़कर ₹18 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 7.6% बढ़कर ₹862 करोड़ रहा। हालांकि, EBITDA 0.7% घटकर ₹144 करोड़ रह गया। EBITDAR मार्जिन 18.1% से घटकर 16.7% हो गया।
3. Neuland Laboratories
फार्मा कंपनी Neuland Laboratories का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 46.7% घटकर ₹51.6 करोड़ रह गया। रेवेन्यू 12.5% घटकर ₹449.7 करोड़ रहा। EBITDA 37.2% गिरकर ₹97.6 करोड़ पर आ गया। EBITDA मार्जिन 30.2% से घटकर 21.7% रह गया।
4. Indian Energy Exchange
पावर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Indian Energy Exchange (IEX) का अक्टूबर में बिजली कारोबार सालाना आधार पर 16.5% बढ़कर 13.1 अरब यूनिट पहुंच गया। रियल टाइम मार्केट का वॉल्यूम 23.7% बढ़कर 5.7 अरब यूनिट रहा। वहीं, डे-अहेड मार्केट का वॉल्यूम 3.8% घटकर 4,508 मिलियन यूनिट रह गया।
5. V-Mart Retail
रिटेल कंपनी V-Mart Retail का दूसरी तिमाही में नेट लॉस बढ़कर ₹16 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹8.87 करोड़ का नुकसान हुआ था। हालांकि, रेवेन्यू 18.1% बढ़कर ₹953 करोड़ रहा। EBITDA 20.3% बढ़कर ₹86.1 करोड़ पहुंच गया। EBITDA मार्जिन मामूली सुधार के साथ 9% रहा।
6. ASK Automotive
ऑटो कंपोनेंट्स कंपनी ASK Automotive का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 27.5% बढ़कर ₹102 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 47.5% बढ़कर ₹1,555 करोड़ पहुंच गया। EBITDA 30.7% बढ़कर ₹179 करोड़ रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन 13% से घटकर 12% रह गया।
7. GNG Electronics
इलेक्ट्रॉनिक्स रिफर्बिशिंग कंपनी GNG Electronics का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 72.7% बढ़कर ₹56.3 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 42% बढ़कर ₹625 करोड़ रहा। EBITDA 21.3% बढ़कर ₹93 करोड़ पहुंच गया। EBITDA मार्जिन 17% से घटकर 15% रह गया।
8. Chambal Fertilisers
फर्टिलाइजर कंपनी Chambal Fertilisers & Chemicals का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 2.6% घटकर ₹632 करोड़ रह गया। पिछले साल कंपनी ने ₹649 करोड़ का मुनाफा कमाया था। रेवेन्यू 9.1% बढ़कर ₹6,999.5 करोड़ रहा। EBITDA 7% बढ़कर ₹901 करोड़ पहुंच गया। कंपनी ₹5 के डिविडेंड का ऐलान किया है।
9. Sedemac Mechatronics
ऑटो कंपोनेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sedemac Mechatronics का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले 17.7% बढ़कर ₹39.2 करोड़ हो गया। जून तिमाही में यह ₹33.3 करोड़ था। रेवेन्यू 29.3% बढ़कर ₹400.6 करोड़ रहा। EBITDA 27.7% बढ़कर ₹75.6 करोड़ पहुंच गया। EBITDA मार्जिन 19.1% से घटकर 18.9% रह गया।
10. Awfis Space Solutions
वर्कस्पेस सॉल्यूशन कंपनी Awfis Space Solutions का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 93.7% बढ़कर ₹31 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹16 करोड़ का मुनाफा कमाया था। रेवेन्यू 19.6% बढ़कर ₹439 करोड़ रहा। EBITDA 31.3% बढ़कर ₹174 करोड़ पहुंच गया। EBITDA मार्जिन भी 36% से बढ़कर 40% हो गया।
11. HG Infra Engineering
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी HG Infra Engineering का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 52.1% घटकर ₹32.1 करोड़ रह गया। रेवेन्यू 23.5% गिरकर ₹883.2 करोड़ और EBITDA 28.6% घटकर ₹105 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 13% से घटकर 12% रह गया।
12. Linde India
इंडस्ट्रियल गैस कंपनी Linde India का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 30.5% घटकर ₹119 करोड़ रह गया। हालांकि, रेवेन्यू 12.3% बढ़कर ₹723 करोड़ पहुंच गया। EBITDA 18% गिरकर ₹232 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 44% से घटकर 32% रह गया।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।