Get App

ACP Manasvi Vashishtha: IIT से पढ़ाई, SSB में नौकरी और उपराष्ट्रपति के PSO तक... दिल्ली पुलिस के निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ कौन हैं?

ACP Manasvi Vashishtha: राष्ट्रीय राजधानी के एक थाने में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प के बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन में शामिल हुए असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया गया है। वशिष्ठ और दिल्ली पुलिस के कुछ कर्मियों ने दो नवंबर को पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 8:33 PM
ACP Manasvi Vashishtha: IIT से पढ़ाई, SSB में नौकरी और उपराष्ट्रपति के PSO तक... दिल्ली पुलिस के निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ कौन हैं?
ACP Manasvi Vashishtha: दिल्ली पुलिस के निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ चर्चा दो दिनों से चर्चा में बने हुए हैं

Who is Manasvi Vashishtha: दिल्ली पुलिस के निलंबित असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) मनस्वी वशिष्ठ इन दिनों अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा में हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव, और दादरा एवं नगर हवेली पुलिस सेवा (दैनिप्स) के 2019 बैच के अधिकारी वशिष्ठ के निलंबन का 2 नवंबर को आदेश जारी किया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर उनके और 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों के विरोध प्रदर्शन के कुछ घंटों बाद हुई।

शाहदरा थाने में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प के बाद दो पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, जिनमें मनस्वी वशिष्ठ भी शामिल थे। हालांकि, मनस्वी वशिष्ठ की पहचान सिर्फ इस विवाद तक सीमित नहीं है। IIT खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले वशिष्ठ ने SSB (Sashastra Seema Bal) में नौकरी देने के बाद दिल्ली पुलिस में अपनी जगह बनाई। वह पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) के रूप में भी तैनात रह चुके हैं।

कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ?

मनस्वी वशिष्ठ मूल रूप से राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण जयपुर में ही हुआ। उनका परिवार डॉक्टरों से जुड़ा है। लेकिन उन्होंने इंजीनियरिंग के सेक्टर में पढ़ाई करने के बाद पुलिस सर्विस को अपना करियर बनाया। 'इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के अनुसार, वशिष्ठ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने 2025 में अपने इस्तीफे तक यह जिम्मेदारी निभाई थी। दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा (DANIPS) के 2019 बैच के अधिकारी वशिष्ठ, सशस्त्र सीमा बल (SSB) और दिल्ली पुलिस सुरक्षा इकाई (Security Unit) में भी काम कर चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें