Get App

Census 2027: जनगणना के लिए जारी हुई 40 क्वेश्चन की लिस्ट, आधार से बैंक अकाउंट तक पूछे जाएंगे ये सवाल, जाति पर ये पूछा जाएगा

Census 2027 Notification: केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के जनसंख्या गणना चरण के लिए 40 प्रश्नों की सूची जारी कर दी है। भारत के महारजिस्ट्रार मृत्युंजय कुमार नारायण द्वारा जारी एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। इस बार की जनगणना में पहली बार जाति की जानकारी इकट्ठा की जाएगी।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 14, 2026 पर 12:59 PM
Census 2027: जनगणना के लिए जारी हुई 40 क्वेश्चन की लिस्ट, आधार से बैंक अकाउंट तक पूछे जाएंगे ये सवाल, जाति पर ये पूछा जाएगा
जनगणना के लिए जारी हुई 40 क्वेश्चन की लिस्ट, पूछे जाएंगे ये सवाल

Census 2027 Notification: केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के जनसंख्या गणना चरण के लिए 40 प्रश्नों की सूची जारी कर दी है। भारत के महारजिस्ट्रार मृत्युंजय कुमार नारायण द्वारा जारी एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। इस बार की जनगणना में पहली बार जाति की जानकारी इकट्ठा की जाएगी। इसके अलावाकोविड-19 वैक्सीन लगाने के स्थान जैसे नए सवाल भी शामिल किए गए हैं। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में यह जनसंख्या गणना चरण 1 सितंबर से शुरू होने जा रहा है जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह काम अगले साल शुरू होगा।

17 अगस्त से सेल्फ-एन्यूमरेशन का विकल्प

हाल ही में जारी गजट अधिसूचना के मुताबिक लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले इलाकों में जनसंख्या की गिनती 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। घर-घर जाकर की जाने वाली जनगणना से ठीक पहले लोगों के पास 17 अगस्त से 31 अगस्त तक सेल्फ-एन्यूमरेशन यानी स्वयं गणना का विकल्प मौजूद रहेगा।

जाति को लेकर क्या पूछे जाएंगे सवाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें