तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि लोकसभा की सीटें बढ़ाने के मामले में दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ अन्याय न हो, इसके लिए पूरे देश स्तर पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बाकी दक्षिण राज्यों- तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों को भी पत्र लिख कर इस मुद्दे पर एक साथ आवाज उठाने की अपील की।
