Lokhande Sitaram: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लोखंडे प्रशांत सीताराम बने CBSE के नये चेयरमैन

Lokhande Prashant Sitaram : केंद्र सरकार ने राहुल सिंह को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा प्रशासनिक स्तर पर किए गए नए बदलावों के तहत की गई है

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 9:29 PM
केंद्र सरकार ने लोखंडे प्रशांत सीताराम CBSE के नया चेयरमैन नियुक्त किया है।

केंद्र सरकार ने लोखंडे प्रशांत सीताराम CBSE के नया चेयरमैन नियुक्त किया है। बता दें कि, इससे पहले मंगलवार 2 जून को CBSE के पुराने चेयरमैन राहुल सिंह और CBSE के सचिव हिमांशु गुप्ता को हटाया था। वहीं अब IAS लोखंडे प्रशांत सीताराम को CBSE का नया चेयरमैन बनाया है।

केंद्र सरकार ने राहुल सिंह को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा प्रशासनिक स्तर पर किए गए नए बदलावों के तहत की गई है।


बता दें कि, इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) को लेकर चल रहा विवाद अब एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में तब्दिल हो गया था। केंद्र सरकार ने सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला किया है। इसके साथ ही बोर्ड की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली से जुड़ी सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक सदस्यीय जांच समिति भी बनाई गई है। यह पूरा मामला 12वीं बोर्ड परीक्षा की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच सामने आया है।

कौन हैं लोखंडे प्रशांत सीताराम ?

प्रशांत सीताराम, साल 2001 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। वह एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर से जुड़े हुए हैं। सीबीएसई के अध्यक्ष बनने से पहले वह गृह मंत्रालय के गृह विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सरकारी आदेश के अनुसार, मार्च 2026 में उन्हें गृह मंत्रालय के उसी विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया था। यह पदोन्नति उन्हें उनके वर्तमान पद पर रहते हुए (इन-सीटू प्रमोशन) दी गई थी। अब केंद्र सरकार ने उन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

खबर अपडेट हो रही है...

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।