LPG Price Update India: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से गैस सप्लाई पर असर पड़ने के बावजूद भारत में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आखिरी बार 7 मार्च को बढ़ाए गए थे, जब 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इस महीने अब तक कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल मुंबई में 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 912.50 रुपये है।
