PM Modi WFH Appeal: WFH की अपील... इंटरनेट पर डिमांड की जाने लगीं प्रॉपर गाइडलाइन, लोग बोले- बिना इसके तो कुछ नहीं होगा

PM Modi WFH Appeal: मिडिल ईस्ट में तेल की कीमतों में आए संकट के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से तेल की खपत कम करने के लिए घर से काम करने की अपील की। उन्होंने यह अपील भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तेलंगाना इकाई द्वारा आयोजित एक रैली में की।

अपडेटेड May 11, 2026 पर 9:37 AM
Story continues below Advertisement
बढ़ती तेल कीमतों के बीच PM मोदी ने दिया WFH का सुझाव

PM Modi WFH Appeal: मिडिल ईस्ट में तेल की कीमतों में आए संकट के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से तेल की खपत कम करने के लिए घर से काम करने की अपील की। उन्होंने यह अपील भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तेलंगाना इकाई द्वारा आयोजित एक रैली में की।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से वर्क फ्रॉम होम (WFH) अपनाने की अपील की

प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान संकट के कारण अमेरिका और पाकिस्तान समेत कई देशों में ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। हालांकि, भारत अब तक इससे काफी हद तक बचा रहा है, लेकिन आने वाले समय में यह स्थिति जल्द ही बदल सकती है।


उन्होंने कहा, “कोरोना काल में हमने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाएं अपनाई थीं। हम इन चीजों के आदी भी हो गए थे।”

उनके इस बयान ने इंटरनेट पर, खासकर आईटी प्रोफेशनल्स के बीच, बहस छेड़ दी है। कई प्रोफेशनल्स बढ़ते ईंधन की कीमतों से संबंधित चिंताओं के मद्देनजर कंपनियों से वर्क फ्रॉम होम (WFH) विकल्प अपनाने की मांग कर रहे हैं।

एक यूजर्स ने लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ईंधन की खपत कम करने और वैश्विक ऊर्जा संकट के दौरान देश का समर्थन करने के लिए घर से काम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को फिर से शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। हम सभी आईटी कंपनियों से अनुरोध करते हैं कि जहां भी संभव हो, घर से काम करने की अनुमति दें। इससे ट्रैफिक कम होगा, ईंधन की बचत होगी, कर्मचारियों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और राष्ट्रीय हित में भी सहयोग मिलेगा।"

एक अन्य यूजर ने कहा, "पीएम मोदी के कल के भाषण में वर्क फ्रॉम होम कल्चर पर जोर दिया गया, लेकिन एक भी कंपनी इसे लागू करने को तैयार नहीं है। हाइब्रिड मॉडल भी नहीं।"

तीसरे यूजर ने लिखा, "पीएम मोदी ने लोगों से वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की है। IT इंडस्ट्री में यह पूरी तरह से संभव है और इससे काम की प्रोडक्टिविटी भी बढ़ सकती है। फिर भी इसे अपनाने से हमें क्या रोक रहा है?"

एक यूजर ने पूछा, "क्या आपको लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद कॉर्पोरेट जगत अब अपने कर्मचारियों के लिए घर से काम करने को सक्रिय रूप से बढ़ावा देगा?"

वहीं, X पर कई यूजर्स ने यह भी शक जताया कि जब तक सरकार कोई सख्त कदम नहीं उठाती या कंपनियों को रिमोट वर्क अपनाने के लिए सक्रिय रूप से प्रोत्साहित नहीं करती, तब तक इसे बड़े स्तर पर लागू करना मुश्किल होगा।

ईंधन की बढ़ती कीमतें

प्रधानमंत्री मोदी की यह अपील ऐसे समय में आई है जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और महत्वपूर्ण वैश्विक तेल मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के पास रुकावटों के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें लगभग 70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 126 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: WFH Is Back: क्या भारत के 'वर्क फ्रॉम होम' की फिर वापसी होने वाली है? जानें- पीएम मोदी की अपील के क्या है मायने

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।