LPG Price Today: रसोई गैस से लेकर कमर्शियल सिलेंडर तक, जानें आज आपके शहर में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर?

LPG Gas Cylinder Price Today 20 May 2026: हालांकि अभी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले महीनों में दाम बढ़ने की आशांका जताई जा रही है। इसकी बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में तेजी है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सप्लाई पर असर के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है

अपडेटेड May 20, 2026 पर 8:35 AM
Story continues below Advertisement
LPG Gas Cylinder Price Today 20 May 2026: यूपी में 20 मई 2026 को लागू कीमतों के अनुसार, 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत लगभग ₹900 से ₹950 के बीच हैं।

LPG Gas Cylinder Price Today 20 May 2026: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता ही रहा है। जिसकी वजह से भारत समेत कई देशों में एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर चिंता बढ़ गई है। एक हफ्ते में दो बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। जबकि, डीजल 17 राज्यों में 90 रुपये प्रति लीटर के ऊपर है। जाहिर है, आज आपके मन में बड़ा सवाल ये है क्या कहीं एलपीजी सिलेंडर के दाम तो नहीं बढ़ गए? आइए जानते हैं देश के विभिन्न शहरों में क्या है एलपीजी के दाम

देश के विभिन्न शहरों में एलपीजी के दाम

आज एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडेन के मुताबिक दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट आज दिल्ली में ₹913 है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3129 का है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹3490 है। इंदौर में घरेलू सिलेंडर 941 रुपये का है। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 3294.5 रुपये में है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1002.50 है। जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹3099 में बिक रहा है। बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 है।


यूपी में 20 मई 2026 को लागू कीमतों के अनुसार, 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत लगभग ₹900 से ₹950 के बीच हैं। आज बेशक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत नहीं बढ़ी है, लेकिन 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3 हजार के पार चला गया है।

हालांकि अभी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले महीनों में दाम बढ़ने की आशांका जताई जा रही है। इसकी बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में तेजी है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सप्लाई पर असर के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। भारत की सरकारी तेल कंपनियां IOCL, BPCL और HPCL हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।