LPG Gas Cylinder Price Today 20 May 2026: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता ही रहा है। जिसकी वजह से भारत समेत कई देशों में एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर चिंता बढ़ गई है। एक हफ्ते में दो बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। जबकि, डीजल 17 राज्यों में 90 रुपये प्रति लीटर के ऊपर है। जाहिर है, आज आपके मन में बड़ा सवाल ये है क्या कहीं एलपीजी सिलेंडर के दाम तो नहीं बढ़ गए? आइए जानते हैं देश के विभिन्न शहरों में क्या है एलपीजी के दाम
