Lucknow Plot: लखनऊ में सरकारी प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका, LDA की नई स्कीम में 3 साइज के प्लॉट का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

Lucknow Plot News: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने मोहान रोड पर स्थित अपनी बहुचर्चित 'अनंत नगर' योजना के चौथे चरण के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत कुल 498 भूखंडों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसकी प्रक्रिया आज यानी 28 अप्रैल 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू हो रही है

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 8:15 AM
Story continues below Advertisement
Lucknow Plots: अगर आप लखनऊ में जमीन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है

Lucknow Plots: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए योगी सरकार एक बड़ा अवसर लेकर आई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने मोहान रोड पर स्थित अपनी बहुचर्चित 'अनंत नगर' योजना के चौथे चरण के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत कुल 498 भूखंडों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसकी प्रक्रिया आज यानी 28 अप्रैल 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू हो रही है।

आइए आपको LDA की इस योजना से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं ताकि अगर आप जमीन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको कोई कंफ्यूजन न रहे। आपको बता दें कि करीब 785 एकड़ में फैली LDA की यह योजना अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित एडुटेक सिटी के मॉडल पर विकसित की जा रही है।

तीन अलग-अलग साइज में उपलब्ध हैं प्लॉट


चौथे चरण में कुल 498 भूखंडों को शामिल किया गया है, जिन्हें तीन अलग श्रेणियों में बांटा गया है। इससे लोग अपनी इनकम और पर्चेजिंग कैपेसिटी के आधार पर प्लॉट्स का चुनाव कर सकते हैं-

भूखंड का आकार (वर्गमीटर),भूखंडों की कुल संख्या

288 वर्गमीटर,155 प्लॉट

200 वर्गमीटर,178 प्लॉट

162 वर्गमीटर,165 प्लॉट

ये प्लॉट मुख्य रूप से योजना के आलोक खंड (493 प्लॉट), आदर्श खंड (4 प्लॉट) और आकाश खंड (1 प्लॉट) में स्थित हैं।

प्लॉट के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी जान लीजिए।

इस प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी रखा गया है। एलडीए ने भ्रष्टाचार और बिचौलियों को खत्म करने के लिए पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रखा है। आवंटन का फैसला लॉटरी प्रणाली के जरिए पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन की अवधि: 28 अप्रैल से 27 मई तक

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक आवेदकों को एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर जाना होगा। फिर आवेदकों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पुस्तिका (Brochure) खरीदनी होगी और भूखंड के अनुमानित मूल्य का 5 प्रतिशत हिस्सा बतौर रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना होगा।

LDA की इस अनंत नगर योजना में क्या खास है?

एलडीए के मुताबिक यह केवल एक आवासीय कॉलोनी नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया एक स्मार्ट सिटी मॉडल है। यहां करीब डेढ़ लाख लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। इसकी खासियत आपको मन मोह लेंगी।

एडुटेक सिटी मॉडल: योजना का एक बड़ा हिस्सा शिक्षा और तकनीक के हब के तौर पर विकसित होगा, जहां बेहतरीन शैक्षणिक संस्थान होंगे।

ग्रीन और इको-फ्रेंडली: यहां 130 एकड़ क्षेत्र में पार्क और हरियाली विकसित की जा रही है। साथ ही, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज जैसी सुविधाएं इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाती हैं।

भूमिगत केबलिंग: सड़कों पर बिजली के तारों का जाल नहीं दिखेगा। पूरी योजना में अंडरग्राउंड केबल बिछाई जा रही है ताकि बिना किसी बाधा के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

आधुनिक बुनियादी ढांचा: ग्रिड पैटर्न पर चौड़ी सड़कों का जाल, ईवी (EV) चार्जिंग स्टेशन और सामुदायिक केंद्रों की आधुनिक व्यवस्था यहां उपलब्ध होगी।

पिछले चरणों की भारी सफलता

अनंत नगर योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके पिछले तीन चरणों में 1283 भूखंडों के लिए करीब 29 हजार लोगों ने आवेदन किया था। चौथे चरण में भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है कि लोग इसके लिए भारी संख्या में दावेदारी करेंगे। इसलिए आवेदकों को समय रहते रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें- Pakistan News: गंभीर भुखमरी का सामना कर रहा पाक! दाने-दाने को मोहताज 1.1 करोड़ पाकिस्तानी, पढ़ें- UN रिपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।