Madhya Pradesh Crime: दुष्कर्म कर 7 साल की बच्ची को फेंका नहर में, रेप और हत्या के आरोप में नाबालिग रिश्तेदार गिरफ्तार

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक रिश्तेदार ने सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया की आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, और मामले की जांच जारी है।

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
मध्य प्रदेश में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फेंका नहर में, नाबालिग गिरफ्तार

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक रिश्तेदार ने सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया की आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, और मामले की जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने मीडिया को बताया कि जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासियों से सूचना मिलने के बाद 26 जनवरी को इंदिरा सागर नहर से बच्ची का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के गुप्तांगों पर गंभीर चोटें पाई गईं और उसकी मौत का कारण डूबना बताया गया।

डावर ने बताया कि बलात्कार-हत्या के मामले में बच्ची के एक करीबी रिश्तेदार, 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया गया है।


गिरफ्तार नाबालिग ने दी घटना की जानकारी

पुलिस अधिकारी के अनुसार, किशोर ने पुलिस को बताया कि उसने 25 जनवरी की रात को परिवार के सदस्यों के सोते समय लड़की को उसके घर से अगवा कर लिया, उसे पास की नहर में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

जब लड़की यौन उत्पीड़न के दौरान चीखने लगी, तो नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर उसे जान से मारने के इरादे से नहर में फेंक दिया। अधिकारी ने बताया कि बच्ची पानी में डूब गई।

कोर्ट में किया जाएगा पेश

गिरफ्तार नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट (किशोर न्यायालय) में पेश किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) और भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Chennai Triple Murder: पत्नी की इज्जत बचाने पर आरोपियों ने की महिला, बच्चे और पति की हत्या, मौके से चार गिरफ्तार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।