Mahadev App Case : एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग मामले की जांच के तहत 13 अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया है। इनमें से ज्यादातर अकाउंट्स दुबई स्थित हवाला ऑपरेटर हरि शंकर टिबरेवाल से जुड़े हैं। महादेव बेटिंग ऐप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया गया ऐप है। इस पर कार्ड गेम्स, चांस गेम्स, पोकर जैसे लाइव गेम खेलते हैं। इस ऐप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों में सट्टेबाजी भी की जाती है।
