Maharashtra: अगर आप मुंबई या महाराष्ट्र के किसी भी शहर में देर रात तक शॉपिंग या मनोरंजन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपको खुश कर सकती है। महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेशभर में शराब की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को सातों दिन 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में राज्य के श्रम विभाग ने बुधवार को एक आधिकारिक सर्कुलर जारी किया।