Domino's Pizza Outlets: महाराष्ट्र में डोमिनोज पिज्जा के 4 आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड, फूड सेफ्टी के नियमों की अनदेखी का आरोप

Domino's Pizza Outlets: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बुधवार (12 अगस्त) को बताया कि उसने राज्य में डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट्स के बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं, जिनमें से तीन मुंबई में हैं। इन आउटलेट्स के खिलाफ यह कार्रवाई तब की गई जब जांच में फूड सेफ्टी और साफ-सफाई से जुड़े कई नियमों का उल्लंघन पाया गया

अपडेटेड Aug 13, 2026 पर 7:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Domino's Pizza Outlets: जांच के बाद मुंबई के तीन आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं

Domino's Pizza Outlets: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट के फ़ूड बिजनेस निलंबित कर दिए हैं। इनमें तीन मुंबई में और एक सतारा जिले में है। जुबिलेंट फ़ूडवर्क्स द्वारा चलाए जा रहे इन आउटलेट्स के खिलाफ यह कार्रवाई तब की गई जब जांच में फूड सेफ्टी और साफ-सफाई से जुड़े कई नियमों का उल्लंघन पाया गया।

FDA के एक प्रेस नोट के अनुसार, मुंबई के जिन तीन आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं, उनमें विले पार्ले (वेस्ट), बोरीवली (वेस्ट) और आर-सिटी मॉल, घाटकोपर (वेस्ट) शामिल हैं। इसके अलावा, सतारा के कराड में मौजूद डोमिनोज के मलकापुर आउटलेट का बिजनेस लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है।

कहां-कहां चल रहे थे आउटलेट्स?


एफडीए ने बुधवार को बयान में कहा कि जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड द्वारा संचालित ब्रांड डोमिनोज के मुंबई में विले पार्ले पश्चिम, बोरीवली पश्चिम और घाटकोपर पश्चिम स्थित आर-सिटी मॉल के आउटलेट के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मई में एफडीए कमिश्नर का पद संभालने के बाद से ही तुकाराम मुंढे ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया हुआ है।

क्या है आरोप?

बयान के अनुसार, विले पार्ले आउटलेट में FSSAI लाइसेंस के डिस्प्ले, पीने के पानी की उपलब्धता, फूड स्टोरेज, पेस्ट कंट्रोल और साफ-सफाई की सुविधाओं जैसी चीजों में कमियाँ पाई गईं। इसे फ्रोजन फूड के लिए सही तापमान की निगरानी, ​​फूड और नॉन-फूड आइटम को अलग-अलग रखने, चूहों और अन्य कीटों से सुरक्षा, और हाथ धोने एवं साफ-सफाई की पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

15 फीसदी भी नियमों का नहीं करते पालन

बोरीवली आउटलेट 15 प्रतिशत नियमों का पालन नहीं करता पाया गया। FDA ने फूड स्टोरेज, तापमान की निगरानी, ​​फ़ूड टेस्टिंग, साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल में सुधार के निर्देश जारी किए। कच्चे और पके हुए फूड के साथ-साथ शाकाहारी और मांसाहारी आइटम को अलग-अलग रखने और इक्विपमेंट एवं बर्तनों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

घाटकोपर आउटलेट में जांच के दौरान साफ-सफाई, हाइजीन प्रोटोकॉल और पेस्ट कंट्रोल से जुड़ी कमियां देखी गईं। यह पाया गया कि स्टॉक मैनेजमेंट के लिए 'फर्स्ट-इन-फर्स्ट-आउट' (FIFO) सिस्टम का पालन नहीं किया जा रहा था। फूड स्टोरेज के दौरान सही तापमान बनाए नहीं रखा जा रहा था।

मलकापुर (सतारा जिला) में डोमिनोज आउटलेट और कराड में सैफायर फ़ूड्स इंडिया द्वारा चलाए जा रहे दो अन्य फास्ट-फ़ूड एस्टेब्लिशमेंट के लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिए गए। मलकापुर आउटलेट लगभग 40 प्रतिशत नियमों का पालन नहीं करता पाया गया।

पिज्जा बनाने की प्रक्रियाओं में सुधार के निर्देश

FDA ने कहा कि कराड एस्टेब्लिशमेंट में पिज्जा बनाने की प्रक्रियाओं में सुधार के निर्देश जारी किए गए हैं। इन उपायों में शाकाहारी और मांसाहारी पिज्जा के लिए अलग-अलग ओवन और पैन का इस्तेमाल करना, फ़ूड आइटम को अलग-अलग रखना और सॉस एवं पिज्जा टॉपिंग पर पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट के साथ सही लेबलिंग करना शामिल है।

FDA ने बताया कि महाराष्ट्र में चलाए गए एक खास अभियान के तहत 104 रेस्टोरेंट की जांच की गई। इनमें से दो रेस्टोरेंट को कामकाज बंद करने का आदेश दिया गया, 95 को सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए और पांच के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए।

इस अभियान में डोमिनोज पिज्जा, KFC, पिज्जा हट, मैकडॉनल्ड्स, सबवे, बर्गर किंग, स्टारबक्स और मोंगिनिस जैसे कई ब्रांड शामिल थे। FDA ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में कुल 120 जगहों की जांच की गई।इन में 54 सुधार नोटिस जारी किए गए और 11 फ़ूड बिज़नेस लाइसेंस सस्पेंड किए गए।

पांच बड़े चेन रेस्टोरेंट आउटलेट्स पर भी कार्रवाई

FDA ने कराड, सतारा में सफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड के एक आउटलेट का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद, लाइसेंस सस्पेंशन का सामना करने वाले बड़े चेन रेस्टोरेंट आउटलेट्स की कुल संख्या पांच हो गई है। Sapphire Foods India Ltd. भारत में KFC, पिज्जा हट और टैको बेल जैसी लोकप्रिय फास्ट-फूड चेन चलाती है।

ये भी पढ़ें- Air India का पायलट गांजा पीकर उड़ा रहा था फ्लाइट! लैंड होने के बाद सीधे खड़े नहीं हो पा रहे थे, डोप टेस्ट के लिए भी लेनी पड़ी मदद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।