Domino's Pizza Outlets: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट के फ़ूड बिजनेस निलंबित कर दिए हैं। इनमें तीन मुंबई में और एक सतारा जिले में है। जुबिलेंट फ़ूडवर्क्स द्वारा चलाए जा रहे इन आउटलेट्स के खिलाफ यह कार्रवाई तब की गई जब जांच में फूड सेफ्टी और साफ-सफाई से जुड़े कई नियमों का उल्लंघन पाया गया।
