Get App

महाराष्ट्र में महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी, हथेली पर सुसाइड नोट लिखकर पुलिस वालों लगाया रेप का आरोप

Maharashtra Doctro Suicide: मृतका, बीड जिले की मूल निवासी थी और फलटन तहसील के एक सरकारी अस्पताल में काम करती थी। उसने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा और दो पुलिस अधिकारियों पर बलात्कार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके कारण उसने यह चरम कदम उठाया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2025 पर 3:22 PM
महाराष्ट्र में महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी, हथेली पर सुसाइड नोट लिखकर पुलिस वालों लगाया रेप का आरोप
महाराष्ट्र में महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी, हथेली पर सुसाइड नोट लिखकर पुलिस वालों लगाया रेप का आरोप

महाराष्ट्र के सतारा में एक बेहद ही चौंकाने वाली वारदात सामने आई, जहां एक जिला अस्पताल में एक महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और अपने हाथ पर एक सुसाइड नोट लिखकर छोड़ गई। यह घटना गुरुवार को फलटन उप-जिला अस्पताल में घटी। मृतका की पहचान डॉ. संपदा मुंडे के रूप में हुई है, जिसने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा था और एक पुलिस अधिकारी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस अधिकारी के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों की गहन जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता गुरुवार देर रात फलटन के एक होटल के कमरे में लटकी हुई पाई गई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, मृतका, बीड जिले की मूल निवासी थी और फलटन तहसील के एक सरकारी अस्पताल में काम करती थी। उसने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा और दो पुलिस अधिकारियों पर बलात्कार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके कारण उसने यह चरम कदम उठाया।

अपनी हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पिछले पांच महीनों में दो पुलिस अधिकारियों ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें