Get App

महाराष्ट्र में Ola-Uber-Rapido की हड़ताल पर लगा अस्थायी ब्रेक, 3 दिन के लिए टली

App Based Taxi Drivers' Strike: महाराष्ट्र गिग कामगार मंच, महाराष्ट्र सरकार को ड्राइवर्स की मांगों पर विचार करने का वक्त देना चाहता है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में सरकार ने मांगों पर विचार करने के लिए मंगलवार तक का वक्त मांगा है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 20, 2025 पर 4:46 PM
महाराष्ट्र में Ola-Uber-Rapido की हड़ताल पर लगा अस्थायी ब्रेक, 3 दिन के लिए टली
महाराष्ट्र गिग कामगार मंच ने कहा है कि अगर मंगलवार तक हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो सेवाएं फिर से बंद कर दी जाएंगी।

महाराष्ट्र में Ola, Uber, Rapido जैसी ऐप बेस्ड टैक्सी के ड्राइवर्स की हड़ताल फिलहाल रुक गई है। महाराष्ट्र गिग कामगार मंच ने शनिवार को मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में जारी हड़ताल को 3 दिन के लिए स्थगित कर दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एसोसिएशन के प्रेसिडेंट केशव नाना क्षीरसागर ने कहा कि बुधवार, 16 जुलाई से जारी हड़ताल मंगलवार, 22 जुलाई तक स्थगित की गई है। एसोसिएशन महाराष्ट्र सरकार को ड्राइवर्स की मांगों पर विचार करने का वक्त देना चाहती है।

क्षीरसागर ने कहा, "हमने हड़ताल स्थगित की है, खत्म नहीं की है। अगर मंगलवार तक हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो सेवाएं फिर से बंद कर दी जाएंगी।" महाराष्ट्र गिग कामगार मंच ने किराए को तर्कसंगत बनाने, काली-पीली मीटर वाली टैक्सी के किराए के बराबर किराया लाने, बाइक टैक्सियों पर प्रतिबंध लगाने, काली-पीली कैब और ऑटो रिक्शा के परमिट की लिमिट तय करने, ऐप-बेस्ड कैब के ड्राइवरों के लिए एक कल्याण बोर्ड बनाने और अन्य राज्यों की तर्ज पर महाराष्ट्र गिग वर्कर्स एक्ट लागू करने की मांग की है।

ड्राइवर यह भी कह रहे हैं कि ओला-उबर जैसे प्लेटफॉर्म ग्राहकों को जो भारी छूट देते हैं, उसका खर्च उनकी कमाई से काट लिया जाता है, जो गलत है। उनका कहना है कि यह खर्च कंपनियों को खुद उठाना चाहिए, ड्राइवरों पर नहीं डालना चाहिए।

इस बीच काली-पीली टैक्सी वाले किराए पर चलेंगी ऐप-बेस्ड कैब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें