अगर आप भी जल्दी में या ट्रैफिक से बचने के लिए Ola, Uber या Rapido की बाइक टैक्सी बुक करते हैं, तो आपको बड़ा झटका लग सकता है। महाराष्ट्र सरकार ने एक ऐसा बड़ा फैसला लिया है जिसने इन कंपनियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र में बिना अनुमति बाइक टैक्सी चलाने के मामले को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 16 मई को साइबर क्राइम विभाग को निर्देश दिए हैं कि Ola, Uber और Rapido के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। आरोप है कि ये कंपनियां राज्य में बिना मंजूरी बाइक टैक्सी सेवाएं चला रही हैं।
