Get App

ठाणे में हैरान करने वाला हादसा, खड़ी कार में अचानक खुला एयरबैग...युवक को लगी ऐसी चोट कि हो गई मौत

मृतक का नाम मोहित सोनी बताया गया है। हादसे के बाद सोनी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोहित सोनी ने कार पार्क की और फिर जोरदार आवाज आई। आवाज सुनने के बाद लोग दौड़े। एक शख्स ने बताया कि मोहित सोनी को काफी खून बह रहा था

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 27, 2026 पर 3:59 PM
ठाणे में हैरान करने वाला हादसा, खड़ी कार में अचानक खुला एयरबैग...युवक को लगी ऐसी चोट कि हो गई मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक चौंकाने वाला हादसा सामने आया है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। पुलिस के अनुसार, खड़ी कार के अंदर अचानक एयरबैग खुलने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कार के स्टीयरिंग में लगा एयरबैग अचानक खुल गया और उसका कवर युवक की गर्दन से जोरदार टकरा गया। एयरबैग खुलने के बाद उसे गंभीर चोटें आईं और अधिक खून बहने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

खड़ी कार में अचानक खुला एयरबैग, युवक की मौत

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को काशीमीरा इलाके में हुई। मृतक कारों का कारोबार करता था और करीब 15 साल पुरानी एक कार में बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक कार का सेफ्टी सिस्टम सक्रिय हो गया और एयरबैग खुल गया। एयरबैग के तेज झटके से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

ठाणे में हैरान करने वाला हादसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें