Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत में हर रोज एक नया उलेटफेर देखने को मिल रहा है। ठाकरे ब्रदर्स के बाद के बाद अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनके चाचा शरद पवार गुट के बीच गठबंधन की बात चल रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि चाचा शरद पवार से सभी मनमुटाव खत्म हो गए हैं। अब दोनों NCP गुट के कार्यकर्ता एकजुट होना चाहते हैं। अजित पवार ने NDTV को दिए एक इंटरव्यू में बताया, "NCP के दोनों गुटों के कार्यकर्ता एकजुट होना चाहते हैं। पवार परिवार के अंदर के सभी तनाव खत्म हो गए हैं।"
