Gurugram Accident: हरियाणा के गुरुग्राम में एक निर्माण स्थल पर दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बता दें कि सोमवार शाम करीब 8 बजे सिधरावली इलाके में स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में दीवार गिर गई। इस हादसे में 12 से 15 मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे। रेस्क्यू टीम ने मजदूरों को बाहर निकाला और उन्हें भिवाड़ी के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उनमें से सात को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, अधिकारी दीवार गिरने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
