Get App

कोलकाता में बड़ा सियासी ड्रामा! अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस क्यों पहुंची?

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हालांकि इस घटनाक्रम को विशेष महत्व न देने की कोशिश की। अधिकारी ने कहा, “कानून-व्यवस्था का कोई मुद्दा नहीं है और न ही कोई विशेष अभियान चलाया गया है। यह एक नियमित आधिकारिक प्रक्रिया का हिस्सा था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2026 पर 9:04 PM
कोलकाता में बड़ा सियासी ड्रामा! अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस क्यों पहुंची?
कोलकाता में बड़ा सियासी ड्रामा! अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस क्यों पहुंची?

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर सोमवार को पुलिसकर्मी पहुचे। अधिकारियों ने कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा था।

पुलिस अधिकारियों का एक दल दोपहर में दक्षिण कोलकाता के 188ए हरीश मुखर्जी रोड स्थित डायमंड हार्बर सांसद बनर्जी के आवास ‘शांतिनिकेतन’ पहुंचा। उनमें से कुछ कोलकाता पुलिस की वर्दी में थे, जबकि अन्य सादी वर्दी में थे।

न तो पुलिस ने आधिकारिक तौर पर वहां जाने का कारण बताया और न ही तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले पर कोई औपचारिक बयान जारी किया।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हालांकि इस घटनाक्रम को विशेष महत्व न देने की कोशिश की। अधिकारी ने कहा, “कानून-व्यवस्था का कोई मुद्दा नहीं है और न ही कोई विशेष अभियान चलाया गया है। यह एक नियमित आधिकारिक प्रक्रिया का हिस्सा था।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें