Get App

Malviya Nagar Fire: '6 की जगह बना दिए 25 कमरे...'; दिल्ली रेस्टोरेंट अग्निकांड में चौंकाने वाला खुलासा, होटल पर लापरवाही के बड़े आरोप

Malviya Nagar restaurant fire incident: एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित ‘लेमन ग्रीन रेस्तरां’ के बेसमेंट से फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इस आगजनी में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई है। बुधवार सुबह करीब 8:50 बजे लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 03, 2026 पर 1:10 PM
Malviya Nagar Fire: '6 की जगह बना दिए 25 कमरे...'; दिल्ली रेस्टोरेंट अग्निकांड में चौंकाने वाला खुलासा, होटल पर लापरवाही के बड़े आरोप
Malviya Nagar restaurant fire incident: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्तरां में भीषण आग लगने से 18 लोगों की मौत हो चुकी है

Malviya Nagar restaurant fire incident: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार (3 जून) को भीषण आग लगने से 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि 'लेमन ग्रीन रेस्तरां' के बेसमेंट से फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बुधवार सुबह करीब 8:50 बजे लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दिल्ली फायर ब्रिगेड ने एक बयान में बताया, "दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह 09:45 बजे इसकी सूचना मिली। DFS के कर्मचारियों ने बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और CATS एम्बुलेंस से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। नेहरू प्लेस (NRN) फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर मौके पर मौजूद हैं।"

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मतुाबिक, इस दर्दनाक हादसे में करीब 20 लोगों की मौत हो गई है। लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। इसमें कुछ लोग अपनी जान बचाने में कामयाब हो गए। जबकि अन्य पीड़ितों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

लापरवाही का आरोप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें