Get App

Mamata Banerjee: 'सिर्फ 13 % वोट गिने गए, BJP के प्लान में मत फंसो...', पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझान में पिछड़ीं ममता का तीखा पलटवार

West Bengal Election Results: रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलते देख ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं और काउंटिंग एजेंट्स से अपील की है कि वे मतगणना केंद्र छोड़कर न जाएं। उन्होंने कहा, 'यह बीजेपी की सोची-समझकी रणनीति है कि शुरुआती राउंड में खुद को आगे दिखाया जाए ताकि टीएमसी कार्यकर्ता हताश हो जाएं'

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 04, 2026 पर 1:10 PM
Mamata Banerjee: 'सिर्फ 13 % वोट गिने गए, BJP के प्लान में मत फंसो...', पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझान में पिछड़ीं ममता का तीखा पलटवार
ममता ने साफ कहा कि अभी केवल कुछ ही राउंड की गिनती हुई है और खेल अभी बाकी है

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद मुख्यमंत्री और टीएमसी (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने साफ कहा कि अभी केवल कुछ ही राउंड की गिनती हुई है और खेल अभी बाकी है।

'अभी हार मत मानो, हम शेर के बच्चों की तरह लड़ेंगे'

रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलते देख ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं और काउंटिंग एजेंट्स से अपील की है कि वे मतगणना केंद्र छोड़कर न जाएं। उन्होंने कहा, 'यह बीजेपी की सोची-समझकी रणनीति है कि शुरुआती राउंड में खुद को आगे दिखाया जाए ताकि टीएमसी कार्यकर्ता हताश हो जाएं। अभी केवल 2 से 4 राउंड की गिनती हुई है, जबकि कई सीटों पर 14 से 18 राउंड तक गिनती होनी है। उन्होंने भरोसा जताया कि सूरज ढलने के बाद जीत हमारी ही होगी।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें