Mangaluru Murder Row: 'एक कार, 6 हमलावर और धारदार हथियार...': हिंदूवादी कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के बाद मंगलुरु में तनाव, BJP ने की NIA जांच की मांग

Suhas Shetty Mangaluru Murder Case: पुलिस के अनुसार, सुहास शेट्टी अपने साथियों के साथ एक वाहन में यात्रा कर रहा था, तभी कथित तौर पर एक कार और एक पिकअप वाहन में सवार पांच-छह हमलावरों ने उसे रोक लिया। पुलिस ने कहा कि हमलावरों ने शेट्टी पर घातक हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत एजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई

अपडेटेड May 02, 2025 पर 3:46 PM
Story continues below Advertisement
Suhas Shetty Mangaluru Murder Case: पुलिस ने बताया कि सुहास शेट्टी कुछ दिन पहले ही कई अपराधों के लिए सजा काटकर जेल से बाहर आया था

Suhas Shetty Mangaluru Murder Case: कर्नाटक के प्रमुख शहर मंगलुरु के पास सुरथकल में जुलाई 2022 में हुई हत्या के एक मामले के मुख्य आरोपी और कथित हिंदूवादी कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने शुक्रवार (2 मई) से 6 मई तक पूरे शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। कुख्यात बदमाश शेट्टी की 1 मई को देर शाम मंगलुरु शहर के बाजपे पुलिस थाना क्षेत्र में एक अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस घटना के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत मंगलुरु शहर पुलिस थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

सिटी पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल की ओर से जारी आदेश में जनसभाएं, बैठकें, रैलियां एवं नारेबाजी करने और ऐसी वस्तुओं को ले जाने पर रोक लगाई गई है जिनका इस्तेमाल हथियार के रूप में किया जा सकता है। अग्रवाल अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भी हैं। शेट्टी विभिन्न स्थानीय हिंदुत्व संगठनों से कथित तौर पर जुड़ा था और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे।

पुलिस ने बताया कि सुहास शेट्टी सुरथकल में 23 वर्षीय मोहम्मद फाजिल की 2022 में हुई सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक था। उसने बताया कि शेट्टी की हत्या मंगलुरु शहर के बाहरी इलाके बाजपे के किन्नीपदावु में गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे की गई।


शांति बनाए रखने के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) की 22 पलटन एवं पांच पुलिस अधीक्षक आए हैं। जबकि 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

कैसे हुई हत्या?

पुलिस के अनुसार, शेट्टी अपने साथियों के साथ एक कार में कहीं जा रहा था तभी एक कार और एक पिकअप वाहन में सवार पांच-छह हमलावरों ने उसे कथित तौर पर रोक लिया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने शेट्टी पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शेट्टी कुछ दिन पहले ही कई अपराधों के लिए सजा काटकर जेल से बाहर आया था।

पुलिस ने कहा कि हमलावरों ने शेट्टी पर घातक हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत एजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पहले बजरंग दल से जुड़े रहे शेट्टी का आपराधिक इतिहास था। मंगलुरु, बेलथांगडी तालुकाओं में उसके खिलाफ हत्या एवं डकैती के पांच मामले दर्ज हैं।

शेट्टी की हत्या के बाद सैकड़ों लोग अस्पताल के पास जमा हो गए। विभिन्न संगठनों से उसके कथित रूप से जुड़े होने के कारण उसकी हत्या को संवेदनशील घटना के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने अपराधियों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह हमला सोच-समझकर किया गया। उसने कहा कि हत्या का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच जारी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सुहास शेट्टी पर गुरुवार रात करीब 8:30 बजे हमला किया गया, जब वह अपने पांच साथियों के साथ यात्रा कर रहे थे। हमलावरों के एक समूह ने किन्निपदावु क्रॉस के पास उनके कार को रोक लिया। इसके बाद 6 लोगों के ग्रुप में शामिल हमलावर एक स्विफ्ट कार और एक पिकअप ट्रक में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कथित तौर पर शेट्टी और उनके समूह पर घातक हथियारों से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बीजेपी ने की NIA से जांच की मांग

सुहास शेट्टी की हत्या के बाद दक्षिण कन्नड़ के बीजेपी सांसद कैप्टन बृजेश चौटा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपने का आग्रह किया है। उन्होंने हत्या में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के अपराधियों की संलिप्तता की आशंका भी जताई। इसे लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार से भी इस हत्याकांड में पीएफआई की भूमिका की जांच करने की मांग की है।

दक्षिण कन्नड़ से बीजेपी सांसद कैप्टन ब्रिजेश चौटा ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार शाम बाजपे में हुई VHP कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या ने पूरे तटीय कर्नाटक क्षेत्र को झकझोर दिया है। आशंका है कि यह नृशंस कृत्य प्रतिबंधित पीएफआई ने किया है।

उन्होंने कहा कि यह देखते हुए इस मामले की जांच राज्य पुलिस के वश की बात नहीं है। इसकी जांच एनआईए से कराने के आदेश दिए जाए। सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह आज लिखे अपने पत्र में कहा कि यह घटना तटीय कर्नाटक क्षेत्र में बढ़ती अराजकता, कट्टरपंथी इस्लामी और राष्ट्र-विरोधी तत्वों के उभार का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें- India-Pakistan Tensions: पाकिस्तान ने लगातार 8वें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन, LoC के पास लोग तैयार कर रहे बंकर

उन्होंने शाह से व्यक्तिगत रूप से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया ताकि न केवल अपराधी, बल्कि उनका समर्थन करने वाले और उन्हें फंडिंग करने वाले लोगों को भी न्याय के कठघरे में लाया जाना सुनिश्चित हो सके।

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: May 02, 2025 3:45 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।