Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ के अलीगंज इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अंदर मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं से बचने के लिए कई छात्रों ने सेंटर से कूदना शुरू कर दिया, जिस वजह कई बच्चे घायल हो गए। कुछ की हालत तो गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं।
