Get App

झांसी में मेरठ जैसा 'ब्लू ड्रम' हत्याकांड, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, फिर शव को ट्रंक में छुपाया

Jhansi: झांसी में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने शनिवार आधी रात के बाद अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके शव को जला दिया और अवशेषों को एक नीले रंग के ट्रंक में छिपा दिया। यह मामला तब सामने आया जब ट्रंक को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने जो लोडर किराए पर लिया था।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 9:06 AM
झांसी में मेरठ जैसा 'ब्लू ड्रम' हत्याकांड, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, फिर शव को ट्रंक में छुपाया
झांसी में मेरठ जैसा 'ब्लू ड्रम' हत्याकांड, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, फिर शव को ट्रंक में डालकर छुपाया

Jhansi: मेरठ के 'ब्लू ड्रम' हत्याकांड की तरह, एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी ने शनिवार आधी रात के बाद अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके शव को जला दिया और अवशेषों को एक नीले रंग के ट्रंक में छिपा दिया। यह मामला तब सामने आया जब ट्रंक को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने जो लोडर लिया था उसके ड्राइवर ने कुछ संदेह होने पर पुलिस को सूचित किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राम सिंह (62 वर्ष) का पहले से ही दो महिलाओं के संबंधि था - एक पत्नी जो झांसी के नंदनपुरा में रहती है और एक प्रेमिका जो शहर की कोतवाली के पास रहती है।

बाद में उसका तीसरी महिला प्रीति (32 वर्ष) से ​​संबंध बन गया, जिसे उसने सिपरी बाजार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लहर गांव में एक किराए के मकान में रखा था। प्रीति, हालांकि विवाहित थी और ITI के पास अपने पति के साथ रहती थी, अक्सर आरोपी के साथ किराए के मकान में ठहरती थी।

प्रेमिका मांगती थी पैसे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें