उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार सुबह एक 22 साल के एक लड़के ने खेत जा रही दलित महिला की निर्मम हत्या कर दी और फिर उसकी 20 साल की बेटी को जबरन अपने साथ लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत, आक्रोश और तनाव का माहौल है। हालात को काबू में रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
