Mehul Choksi: बेल्जियम में मेहुल चोकसी की बेल की अर्जी रद्द, CBI का ये दांव आया काम

Mehul Choksi: बेल्जियम की कोर्ट ऑफ अपील ने उसे राहत देने से इंकार कर दिया। चोकसी ने अदालत से घर पर नजरबंद रहने की गुजारिश की थी, लेकिन कोर्ट ने सीबीआई द्वारा पेश किए गए मजबूत तर्कों के आधार पर इसे ठुकरा दिया

अपडेटेड Aug 30, 2025 पर 6:07 PM
Mehul Choksi: बेल्जियम की अदालत ने चोकसी की जमानत याचिका खारिज की

Mehul Choksi News: भारत के भगौड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम की अदालत से तगड़ा झटका लगा हैपंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्‍य आरोपी चोकसी की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। चोकसी को सीबीआई के प्रत्यर्पण अनुरोध पर 11 अप्रैल को एंटवर्प पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह पिछले चार महीने से ज्यादा समय से वहीं की जेल में बंद है।

बता दें कि बेल्जियम की कोर्ट ऑफ अपील ने उसे राहत देने से इंकार कर दियाचोकसी ने अदालत से घर पर नजरबंद रहने की गुजारिश की थी, लेकिन कोर्ट ने सीबीआई द्वारा पेश किए गए मजबूत तर्कों के आधार पर इसे ठुकरा दिया

CBI  ने कोर्ट में रखे ये तर्क 

अधिकारियों के अनुसार, अदालत ने चोकसी की अपील इसलिए खारिज कर दी क्योंकि सीबीआई ने बताया था कि वह पहले भी कई बार कोर्ट की कार्यवाही से बचकर भाग चुका है और जमानत मिलने पर फिर किसी दूसरे देश भाग सकता हैचोकसी ने 22 अगस्त को दोबारा जमानत की अर्जी दी थी और कहा था कि वह घर पर रहते हुए निगरानी में रह सकता है, लेकिन 26 अगस्त को ब्रुसेल्स की कोर्ट ऑफ अपील ने उसकी यह याचिका भी ठुकरा दी

क्या है पूरान मामला


भारतीय एजेंसियों ने अपने अनुरोध में मुंबई की एक विशेष अदालत द्वारा 2018 और 2021 में जारी किए गए दो गिरफ्तारी वारंट भी बेल्जियम अधिकारियों के साथ साझा किए हैंअधिकारियों ने बताया कि मेहुल चोकसी और उसका भतीजा नीरव मोदी, पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित हैंउन्होंने यह धोखाधड़ी मुंबई की एक शाखा के कुछ बैंक अधिकारियों की मदद से फर्जी कागज़ बनाकर की थीनीरव मोदी को 2019 में लंदन की पुलिस ने पकड़ा था और तब से वह वहां की जेल में बंद हैवह भारत वापस लाए जाने का विरोध कर रहा है

पीएनबी घोटाले के बाद भारत से फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को इस साल अप्रैल में बेल्जियम में गिरफ्तार किया गयावह अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प में रह रहा था। बता दें कि, प्रीति चोकसी बेल्जियम की नागरिक हैं। बताया जाता है कि उसने वहांएफ रेजिडेंसी कार्डलिया था और 15 नवंबर 2023 को उसे बेल्जियम में रहने की अनुमति भी मिल गई थी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।