Get App

Delhi Cold Wave: सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें, दिल्ली में कुछ जगहों पर पारा 3.6°C तक लुढ़का, जानें आज का AQI

Delhi Cold Wave: दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को तापमान गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कुछ जगहों पर शीत लहर के चलते वायु गुणवत्ता में गिरावट आई और जनवरी में लगातार दो दिनों तक मध्यम प्रदूषण स्तर रहने के बाद यह स्तर "खराब" श्रेणी में पहुंच गया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 11:16 AM
Delhi Cold Wave: सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें, दिल्ली में कुछ जगहों पर पारा 3.6°C तक लुढ़का, जानें आज का AQI
दिल्ली में कुछ जगहों पर पारा 3.6°C तक लुढ़का, जानें आज का AQI

Delhi Cold Wave: दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को तापमान गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कुछ जगहों पर शीत लहर के चलते वायु गुणवत्ता में गिरावट आई और जनवरी में लगातार दो दिनों तक मध्यम प्रदूषण स्तर रहने के बाद यह स्तर "खराब" श्रेणी में पहुंच गया। सोमवार सुबह 8 बजे औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 209 दर्ज किया गया, जबकि रविवार शाम 4 बजे यह 153 था, जो पिछले चार वर्षों में जनवरी महीने में दिल्ली का सबसे कम AQI रहा।

पिछले कुछ दिनों से साफ आसमान और लगातार चलने वाली बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आई है। मंगलवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारा फिर से बढ़ने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली की प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। रविवार को यह 6.6°C और शनिवार को 7.6°C था। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की आयानगर केंद्र में न्यूनतम तापमान 3.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4°C कम है। उत्तरी दिल्ली की रिज मौसम केंद्र में पारा गिरकर 5.3°C हो गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है।

बता दें कि शीत लहर तब होती है, जब न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे और सामान्य से कम से कम 4.5°C कम हो, या जब पारा 4°C या उससे नीचे गिर जाए। वहीं, यह स्थिति सोमवार को कम से कम दो स्टेशनों पर देखी गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें