तमिलनाडु के पेरंबलुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कुख्यात गैंगस्टर वेल्लाई काली की हत्या करने के इरादे से कुछ आरोपियों ने पुलिस वाहन पर देसी बम फेंक दिया। इस घटना में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं इस घटना पर तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।
