Get App

'हम दिल्ली के लोगों को रोकने आए हैं...', एकसाथ आए ठाकरे ब्रदर्स, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों दलों के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया। राज ठाकरे ने इस दौरान कहा कि महारष्ट्र का नेतृत्व केवल ठाकरे ही कर सकते हैं। हम दिल्ली में बैठे दो लोगों को रोकने आए हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम एकसाथ रहने के लिए साथ आए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2025 पर 1:03 PM
'हम दिल्ली के लोगों को रोकने आए हैं...', एकसाथ आए ठाकरे ब्रदर्स, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल
BMC चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में बीएमसी यानी बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी BMC का चुनाव काफी अहम माना जाता है। वहीं इस चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। BMC पर लगभग पिछले तीन दशक से शिवसेना का राज है और बीजेपी इसे खत्म करने के लिए इस बार पूरी ताकत झोंक रही है। इनसबके बीच उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने बीएमसी चुनाव के लिए हाथ मिला लिया है।

दिल्ली को लोगों को रोकने आए हैं...

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों दलों के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया। राज ठाकरे ने इस दौरान कहा कि महारष्ट्र का नेतृत्व केवल ठाकरे ही कर सकते हैं। हम दिल्ली में बैठे दो लोगों को रोकने आए हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम एकसाथ रहने के लिए साथ आए हैं। करीब दो दशक बाद चचेरे भाई उद्धव ठाकरे (शिवसेना UBT) और राज ठाकरे (MNS) बीएमसी चुनाव के लिए एकजुट हुए हैं।

इससे पहले बुधवार को शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी-अपनी पत्नियों के साथ शिवाजी पार्क में बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे और MNS के नेता अमित ठाकरे भी मौजूद थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें